कृषि कार्यालय खुलने से किसानों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

किशनगंज : किसानों को अब कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं कीजानकारी के लिये इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा.अब एक छत के नीचे आसानी से योजनाओं की जानकारी मिलेगी. इसके लिये नजदीकी पंचायत भवन जाने की जरूरत है. अब किसानों को अपने ही पंचायत में कृषि से संबंधित योजनाओं की समुचित जानकारी मिलेगी. विभाग इसके लिये मिशन […]

किशनगंज : किसानों को अब कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं कीजानकारी के लिये इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा.अब एक छत के नीचे आसानी से योजनाओं की जानकारी मिलेगी. इसके लिये नजदीकी पंचायत भवन जाने की जरूरत है.

अब किसानों को अपने ही पंचायत में कृषि से संबंधित योजनाओं की समुचित जानकारी मिलेगी. विभाग इसके लिये मिशन मोड़ में कार्य में जुटा है. किशनगंज जिले में कृषि कार्य को ओर बेहतर बनाने के लिये सरकार ने प्रत्येक पंचायत में कृषि कार्यालय खोलने की कवायद शुरू की है.
इस कृषि कार्यालय में पंचायत से लेकर प्रखंड स्तरीय अधिकारी समय समय मौजूद रहेंगे. जिले के 21 पंचायत सरकार भवन में विधिवत शुरुआत हुई है. कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने 5 मार्च को किशनगंज के तातपौआ पंचायत में कृषि कार्यालय का शुभारंभ किया.
विभाग ने इससे संबंधित आदेश जिला स्तर के अधिकारियों को दिया है. जब तक कृषि विभाग का कार्यालय नहीं बनता है तब तक संबंधित पंचायत भवनों में कृषि विभाग का संचालन होगा.
पंचायत स्तर के कृषि कार्यालय में कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार कार्यालय में बैठेंगे. कृषि विभाग किसानों को उनके पंचायत और गांव में कृषि की योजनाओं सहित सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटी है.
इसके लिए किसान को प्रखंड व जिला कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा. जिला कृषि पदाधिकारी डॉ संतलाल प्रसाद साहा ने बताया कि कार्यालय में किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक स्थाई रूप से कार्यालय कार्यों का संपादन करेंगे. वे अब प्रखंड या जिला स्तर पर आयोजित बैठक के दिन ही कार्यालय से अनुपस्थित रहेंगे.
कृषि कार्य को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार पंचायत स्तर कृषि विभाग का कार्यालय खोलकर किसानों को लाभान्वित कर रही है. कृषि कार्यालय अनुसार किशनगंज प्रखंड के 2 पंचायत, कोचाधामन के 4 पंचायत, बहादुरगंज के 3 पंचायत, टेढ़ागाछ के 2 पंचायत, दिघलबैंक के 3 पंचायत, ठाकुरगंज के 4 पंचायत एवं पोठिया के 3 पंचायत में कृषि कार्यालय खुला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >