एफओबी से गायब हुए 12 पंखे, यात्रियों ने उठाए सवाल

12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर 12 पंखे लगाए गए. इस पंखे को कुछ दिन बाद से ही हटा लिए जाने से यात्रियों और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है.

ठाकुरगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर 9.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर 12 पंखे लगाए गए. इस पंखे को कुछ दिन बाद से ही हटा लिए जाने से यात्रियों और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है.

पंखों की जगह अब केवल उन्हें लगाने के लिए लगी लोहे की रॉडें दिखाई दे रही हैं. बताते चले रेलवे द्वारा इस एफओबी को आधुनिक सुविधाओं से युक्त रूफ प्लाजा के रूप में विकसित करने का दावा किया गया था. इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक आवागमन की सुविधा प्रदान करना था. लेकिन गर्मी और उमस के मौसम में पंखों के नहीं रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यात्रियों का कहना है कि यदि किसी तकनीकी कारण से पंखों को हटाया गया है तो उन्हें पुनः लगाया जाना चाहिए. वहीं कई लोगों ने सवाल उठाया है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी परियोजना में लगी सुविधाएं आखिर गायब कैसे हो गईं. इस पुरे मामले में ठाकुरगंज रेल यात्री समिति ने रेलवे प्रशासन से मामले की जांच कर पंखों के गायब होने के कारणों का खुलासा करने तथा आवश्यक सुविधाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >