किशनगंज : बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल स्थित गवालपोखर थाना से सटे भारत-बांग्लादेश सीमा पर चांदी तस्करी के प्रयास को किया विफल.सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पश्चिम बंगाल के गवालपोखर स्थित टिंगों बीओपी पर तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए 6 लाख 14 हजार रुपये मूल्य के चांदी जब्त किये. जब्त गहने का कुल वजन 15 किलोग्राम है. बीएसएफ मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ 171वीं बटालियन के जवानों ने सीमा पर मंगलवार की देर शाम तस्करी के इन गहनों को जब्त किया. बीएसएफ 171वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश सिन्हा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि दिखने पर जवानों ने उनका पीछा किया. इसके बाद तस्करी के आभूषण फेंक कर तस्कर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे.
तस्करी का 15 किलो चांदी बीएसएफ ने किया जब्त
किशनगंज : बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल स्थित गवालपोखर थाना से सटे भारत-बांग्लादेश सीमा पर चांदी तस्करी के प्रयास को किया विफल.सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पश्चिम बंगाल के गवालपोखर स्थित टिंगों बीओपी पर तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए 6 लाख 14 हजार रुपये मूल्य के चांदी जब्त किये. जब्त गहने का कुल […]
