मृतका की मां ने सास-ससुर के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी
किशनगंज में फिनो बैंक कर्मी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की छिनतई
किशनगंज : सदर थाना क्षेत्र से सटे बेलवा के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े फिनो बैंक कर्मी से डेढ़ लाख रुपये की छिनतई कर ली. फिनो बैंक के कलेक्शन स्टाफ जय प्रकाश वर्मा द्वारा छिनतई की घटना के बाद टाउन थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कर कारवाई की मांग की गयी.
मंगलवार की सुबह फिनो पेमेंट बैंक के ब्रांच मैनेजर रूपक कुमार पंडित, फील्ड कलेक्शन स्टाफ जय प्रकाश वर्मा एवं बैंक कर्मी मुकेश कुमार तीनो कलेक्शन के लिए निकले थे. ब्रांच मैनेजर रूपक कुमार पंडित ने बताया कि हम तीनों बैंक कर्मी कलेक्शन के लिए बनवारी, रतवा, सितझरी, कोल्था, मारिया होते हुए अधिकारी में अंतिम कलेक्शन किया. इन छह गांव के कुल इग्यारह सेंटरों में कलेक्शन करने के बाद हमलोग वापस लौट रहे थे. वापस लौटने के दौरान दिन के करीब 12 बजे बेलवा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोल्हा के पास ईंट-भट्ठा के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने बंदूक की नोक पर कलेक्शन के एक लाख 51 हजार 108 रुपये छिनतई कर ली. बैंक के मैनेजर रूपक पंडित ने बताया कि मैं और फील्ड कलेक्शन स्टाफ जय प्रकाश वर्मा एक साथ हीरो डिलक्स बाइक पर नकदी लेकर थे. वहीं एक और बैंक कर्मी मुकेश कुमार दूसरी बाइक से आगे निकल गया था.
उन्होंने बताया कि कलेक्शन के नकदी लेकर लौटने के दौरान कोल्हा के पास ईंट-भट्ठे के पास अचानक एक बाइक हमारे बाइक के सामने आकर रुकी. इसमें तीन युवक सवार थे. एक युवक बाइक से उतर कर हमलोगों के पास आया और बंदूक दिखा कर रुपये से भरा बैग मांगने लगा. जब हमलोगों ने रुपये से भरा बैग देने से इंकार किया तो बंदूक दिखा कर बदमाश ने कहा अगर बैग नहीं दिया, तो जान भी जायेगी और रुपये भी. बैंक मैनेजर ने बताया कि जब वह जान से मारने की धमकी देने लगा तो हमलोगों ने रुपये वाला बैग बदमाशों के हवाले कर दिया. इसके बाद वे काफी तेजी से बाइक लेकर वहां से भाग निकले. शहर में दिनदहाड़े छिनतई की घटना ने पुन: एक बार शहरवासी की
किशनगंज में फिनो…
चिंता बढ़ा दी है. उनका मानना है कि यह गिरोह फिर से शहरी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. अगर समय रहते पुलिस इन गिरोह के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाती है तो अन्य घटनाएं भी घट सकती है. ज्ञात हो कि विगत कुछ माह पूर्व ही शहर के कैलटेक्स चौक के पास एक महिला से छिनतई का प्रयास किया गया था तथा फिनो बैंक कर्मी के पैसे छिनतई के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी. वहीं फिनो बैंक कर्मी के शिकायत के बाद सदर पुलिस की टीम घटना की जांच के लिए बैंक कर्मी के साथ घटनास्थल पर गयी. एसपी कुमार आशीष ने कहा कि बैंककर्मी से छिनतई की सूचना पुलिस को मिली है. पुलिस हर एक बिंदु पर अनुसंधान कर रही है.
सदर थाना क्षेत्र से सटे बेलवा के पास की घटना
टाउन थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
