कैलटैक्स चौक से रौलबाग चौक तक एनएच 31 का नाला जाम

किशनगंज : स्वच्छ भारत की परिकल्पना किशनगंज शहरमें बेमानी हो जाती है. जहां एनएच 31 पर बने नाले का पानी घरों में प्रवेश कर रहा है. इस सड़ांध भरे पानी के घर में जमाव होने से कई घरों के लोगों और दुकानदारों का जीना मुश्किल हो गया है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने एनएचआई […]

किशनगंज : स्वच्छ भारत की परिकल्पना किशनगंज शहरमें बेमानी हो जाती है. जहां एनएच 31 पर बने नाले का पानी घरों में प्रवेश कर रहा है. इस सड़ांध भरे पानी के घर में जमाव होने से कई घरों के लोगों और दुकानदारों का जीना मुश्किल हो गया है.
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने एनएचआई के पदाधिकारियों के अलावे नगर परिषद से शिकायतों के बावजूद समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं निकलने से शहरवासी बेहद परेशान हैं. कैलटैक्स चौक निवासी चंदू चादवाड, राजू छावड़ा, संजय मोदी समेत कई लोगों ने बताया कि यह समस्या नाले के जाम होने के कारण उत्पन्न हुई है. दरअसल नाला पूरी तरह से जाम है. इसकी शिकायत नगर परिषद से कई बार की गई. पर नप से फरियाद भी नाकाम साबित हुई. लाचार होकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के निदान के लिए गुहार लगाने का निर्णय किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >