प्रेमी ने बना दिया बिन ब्याही मां, लोगों के ताने से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले में एक सनसनीखेज वारदात की खबर मिल रही है. वारदात भी ऐसी, जिसमें लोगों के ताने से तंग आकर एक युवती ने अपनी जान दे दी. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना के बाद लोग सकते में हैं. जानकारी के मुताबिक यौन शोषण की शिकार बिन-ब्याही एक […]

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले में एक सनसनीखेज वारदात की खबर मिल रही है. वारदात भी ऐसी, जिसमें लोगों के ताने से तंग आकर एक युवती ने अपनी जान दे दी. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना के बाद लोग सकते में हैं. जानकारी के मुताबिक यौन शोषण की शिकार बिन-ब्याही एक बच्चे की मां बनी नाबालिग द्वारा सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है.

एक तरफ बेवफा प्रेमी की तरफ से मिला धोखा तो दूसरी तरफ सामाजिक ताने को पीड़िता बर्दाश्त नहीं कर पायी और अंततः बीते सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के समेश्वर पंचायत अधीन तकिया गांव की है. जहां सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया है. मामले में बेवफा प्रेमी सहित सभी 10 नामजद आरोपित फरार हैं.

मिली सूचना के अनुसार 16 वर्षीया लड़की तकरीबन 2 -3 वर्ष पूर्व में ही अपने गांव के पड़ोसी अनिल कुमार सिंह से प्यार -मोहब्बत के चक्कर में जा फंसी. इससे दो साल की एक बेटी भी है. इस बीच धोखेबाज प्रेमी व उसके परिवारवालों की तरफ से पीड़िता को शादी-ब्याह के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा. सामाजिक पंचायती भी व्यर्थ ही साबित हुई.

बावजूद इसके पीड़िता इंसाफ की उम्मीद में बीते दो साल से किसी तरह गुजारा. आखिरकार उसने अपनी इहलीला समाप्त कर ली. केस के अनुसंधान पदाधिकारी पुलिस सब-इंस्पेक्टर गंगेय राघव ने मामले के बाबत पूछने पर बताया कि मृतिका की मां की शिकायत पर केस संख्या 109/2018 में 306 व 34 आईपीसी के तहत अनिल कुमार सिंह सहित कुल 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.पुलिस संगीन मामले की गहन छानबीन व संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें-
बिहार : सुपौल में जंगली सूअर का आतंक, 4 लोग जख्मी, एक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >