जमुई में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

इधर ऑटो पलटा, चालक की मौत लक्ष्मीपुर : लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग एनएच-333 पर सोना पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो के पेड़ से टकरा जाने से चालक सहित तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. इसमें चालक राजू साह, पिता शंकर साह, साकिन नजारी लक्ष्मीपुर की मौत इलाज के दौरान जमुई में हो […]

इधर ऑटो पलटा, चालक की मौत

लक्ष्मीपुर : लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग एनएच-333 पर सोना पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो के पेड़ से टकरा जाने से चालक सहित तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. इसमें चालक राजू साह, पिता शंकर साह, साकिन नजारी लक्ष्मीपुर की मौत इलाज के दौरान जमुई में हो गयी. घटना बुधवार देर रात की है, जब ऑटो मलयपुर से लक्ष्मीपुर आ रहा था. घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से वाहन में फंसे दो यात्री और चालक को बाहर निकालते हुए नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने चालक को बेहतर इलाज के लिए जमुई भेज दिया. जहां इलाज के दौरान चालक राजू साह ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी.
ठनका से कोसी-पूर्व बिहार में आठ लोगों की मौत
पूर्णिया के रानीपतरा में स्कूल के पास ठनका गिरा, 25 बच्चे घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >