गलगलिया. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर शराब व अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार की रात्रि गश्ती के दौरान कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ठाकुरगंज की ओर से एक पिकअप से विदेशी शराब की बड़ी खेप जाने वाली है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को ले तत्काल अंचल पुलिस निरीक्षक ठाकुरगंज के नेतृत्व में एनएच-327-ई मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में ठाकुरगंज की ओर से आ रही पिकअप वैन, नंबर बीआर 31जीबी 3277 को रोका गया. पिकअप वाहन को जांच हेतु थाना लाकर तालाशी ली गयी, जिसमें कुल 1124.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. उसके बाद गाड़ी के चालक 20 वर्षीय नीतीश कुमार, ग्राम मिर्जा नगर, थाना महुआ जिला वैशाली को गिरफ्तार कर लिया. इस अभियान में अंचल पुलिस निरीक्षक ठाकुरगंज पंकज कुमार पंत, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार चौबे, संजय कांत पाठक, राहुल शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, बबलू कुमार, राम कुमार राम, उमेश कुमार राय,सभी कुर्लीकोट थाना के कर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
