भ्रष्टाचारमुक्त देश का सपना होगा पूरा : दिलीप

किशनगंज : शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विस्वास मत प्राप्त करने के बाद सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा के बाहर प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान मौके पर मौजूद विधान पार्षद डॉ जायसवाल ने बताया कि विधानसभा में एनडीए को विस्वासमत मिला है . एनडीए की सरकार बनने से सीमांचल के […]

किशनगंज : शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विस्वास मत प्राप्त करने के बाद सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा के बाहर प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान मौके पर मौजूद विधान पार्षद डॉ जायसवाल ने बताया कि विधानसभा में एनडीए को विस्वासमत मिला है .

एनडीए की सरकार बनने से सीमांचल के लोगों को फायदा मिलेगा. महागठबंधन की सरकार से जनता उब चुकी थी. लोगों को विकास की राजनीति को पसंद करती है. भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व विधान पार्षद ने बिहार विधानसभा में एनडीए को विश्वास मत हासिल होने के बाद कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भ्रष्टाचार मुक्त देश के निर्माण का सपना पूरा होगा. उन्होंने कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद बिहार को मौका मिला है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एक गठबंधन की सरकार है. इससे बिहार के विकास को एक नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि आज बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन गई है.
नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी के नेतृत्‍व में बनी इस सरकार ने आज सदन में बहुमत भी हासिल कर लिया. उन्होंने कहा है कि बिहार में अब विकास की बयार बहेगी और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और नीतीश की साफ सोच के साथ बिहार आगे बढ़ता रहेगा. इस दौरान डिप्टी सीएम श्री मोदी के साथ विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >