आक्रोश . जदयू िवधायक नौशाद आलम ने उठाया सवाल
जदयू नेता ने कहा कि कुछ लोगों की गलत मंशा से सरकार की राशि हो रही है बर्बाद.
कुर्लीकोट : बिहार में महागठबन्धन की सरकार कायम है और महागठबन्धन के नेता नीतीश कुमार लगातार विकास की राह पर अग्रसर हैं. लेकिन, कुछ लोगों की गलत मंशा के कारण सरकार की राशि बर्बाद हो रही है. ये बातें ठाकुरगंज जदयू विधायक नौशाद आलम ने कहते हुए सभी थाना प्रभारी के नाम पुरस्कार का ऐलान करते हुए कहा कि जो भी थानाध्यक्ष ओवरलोड वाहन को पकड़ेंगे पुरस्कृत किए जाएंगे. साथ उन्होंने कहा कि जो भी थानाध्यक्ष ओवरलोड वाहन अपने थाना क्षेत्र में न चलने का पूर्ण दावा करेंगे.
वे भी निश्चिन्त तौर पर सम्मानित होंगे. विधायक ने एक विशेष वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र में एक तरफ विकास को लेकर सरकार सक्रिय है और सड़कों का जाल बिछा रही है. वहीं, दूसरी ओर ओवरलोड वाहनों से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है. जिला प्रशासन भी इस मामले में चुप्पी साधे बैठा है. जिला प्रसासन अविलंब इस मामले से सक्रियता दिखाए और आगे आकर कार्रवाई करें. अन्यथा, सरकार को लिखित सूचना दी जाएगी और उचित कार्रवाई भी की जाएगी. स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रखंड मुख्यालय से किशनगंज जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क पर बनी ठाकुरगंज-पोठिया के बीच महानन्दा पुल भी जर्जर हो चुकी है. पुल होकर ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन बताया जा रहा है. जबकि, बंगाल की सीमा से बिहार की सीमा को जोड़ने वाली सोनापुर मार्ग से तैयबपुर के रास्ते भी वाहनों का परिचालन बताया जा रहा है. तो दूसरा मार्ग गलगलिया सीमा सुरक्षित मार्ग भी है. ओवरलोडिंग वाहन का रेट है फिक्स बतलाकर कई अधिकारियों को मैनेज करने के नाम पर भी जमकर कमाई की जा रही है. लेकिन, पुराने माफियाओं को पीछे छोड़ते हुए सीमा क्षेत्र का एक खास व्यक्ति जो चर्चे में रहा करता था. अब वह अचानक क्यों गौण है. इसका रहस्य भी ओवरलोडिंग से जुड़ा है.
