तीन अपराधी गिरफ्तार

जुर्म . दो पिस्टल, दो मैगजीन व सात जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार तीनों अपराधी हथियार तस्कर है जिन्हें एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया ़ किशनगंज : एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर दो पिस्टल के साथ तीन आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. सोमवार दिन के […]

जुर्म . दो पिस्टल, दो मैगजीन व सात जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तार तीनों अपराधी हथियार तस्कर है जिन्हें एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया ़
किशनगंज : एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर दो पिस्टल के साथ तीन आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. सोमवार दिन के साढ़े दस बजे एसएसबी द्वारा की गयी इस कार्रवाई में धराये आर्म्स सप्लायर के पास से दो ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन एवं सात जिंदा कारतूस बरामद हुआ है़ बरामद पिस्टल में एक पिस्टल मेड इन जर्मनी एवं एक पिस्टल लोकल मेड है़ गिरफ्तार अपराधियों में कुर्बान अली पिता मो इस्माइल, असरूल हक पिता शीश मोहम्मद, किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गाछपाड़ा बागमोहर निवासी है. वहीं तीसरा अपराधी मुखलेश पिता सतखमार गांव का निवासी है़
इस कार्रवाई के संबंध में एसएसबी उप समादेष्टा कुमार सुंदरम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फरिंगोला के पास सादे लिवास में एसएसबी के जवानों को इधर उधर तैनात कर दिया गया़ सूचना के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या डब्लूबी 60 ई 4540, बीआर 37 जी 3584 पर सवार होकर तीनों अपराधी डाॅ आरके साव क्लिनिक के पास पहुंचे़ दो अपराधी बाइक पर ही बैठे थे और तीसरा अपराधी कुर्बान अली बाइक लगा कर खड़ा था़ एसएसबी के जवान जैसे ही इन लोगों के पास पहुंचे कुर्बान अली सड़क के नीचे खेत की ओर भागने लगा वहीं बाइक पर बैठे दोनों अपराधी बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास कर ही रहे थे कि जवानों ने धर दबोचा़ वहीं कुछ जवान खेत में दौड़ कर तीसरे अपराधी को भी दबोच लिया़ श्री सुंदरम के अनुसार पूछताछ में आर्म्स सप्लायरों ने बताया कि ये लोग पश्चिम बंगाल स्थित पांजीपाड़ा से आर्म्स खरीदा था और 65 हजार में किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का सौदा तय किया था़ आर्म्स का डिलेवरी देने ये लोग यहां पहुंचे थे़ इन लोगों ने बताया कि आर्म्स का खरीदार भी मौके पर पहुंच चुका था़ पहचान नहीं रहने के कारण वह एसएसबी के हत्थे नहीं चढ़ सका और भागने में सफल हो गया़ इस ऑपरेशन में एसएसबी के साथ किशनगंज पुलिस भी शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >