गलगलिया : भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली मेची नदी का जल स्तर बढ़ जाने से नाव का परिचालन बंद रहा. सीमा पार जाने के लिए मेची नदी में नाव ही एक सहारा है, जिससे की लोग आवागमन करते हैं. शनिवार रात्रि से ही लगातार बारिश होने के कारण मेची का जल स्तर बढ़ गया और नदी उफान पर रहने के कारण नदी में नाव नहीं चलाया गया, जिससे आवागमन बाधित रहा. यहां बता दें कि सीमा पार भद्रपुर से रोजाना लोग अपने ज़रूरत के सामान की खरीदारी के लिये भारतीय क्षेत्र के बाजारों में आते है एवं भारतीय क्षेत्र से रोजाना लोग सीमा पार अपने जरूरत के लिए आते-जाते हैं. ऐसे में आर पार नहीं जा सके. गलगलिया बाजार में बिक्री प्रभावित हुई है.
जलस्तर बढ़ने से मेची में नहीं चली नाव बाधित रहा आवागमन
गलगलिया : भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली मेची नदी का जल स्तर बढ़ जाने से नाव का परिचालन बंद रहा. सीमा पार जाने के लिए मेची नदी में नाव ही एक सहारा है, जिससे की लोग आवागमन करते हैं. शनिवार रात्रि से ही लगातार बारिश होने के कारण मेची का जल स्तर बढ़ गया और […]
