क्राइम. जिला मुख्यालय में छिनतई की हुई दो अलग-अलग घटनाएं
जिला मुख्यालय स्थित खगड़ा पुल के समीप बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े 62 वर्षीय वृद्ध से एक लाख 10 हजार रुपये से भरा झोला छीन लिया.
किशनगंज : जिला मुख्यालय स्थित खगड़ा पुल के समीप बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े 62 वर्षीय वृद्ध से एक लाख दस हजार रुपये से भरा थैला छीन कर फरार हो गये. मंगलवार को खिरदोह पुराना खगड़ा वार्ड नंबर 20 निवासी कमालुद्दीन के हाथ से पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने एक झोला में रखे एक लाख दस हजार रुपये छीन लिया़ पीड़ित द्वारा टाउन थाना को सूचना देने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की निशानदेही पर दो युवकों को हिरासत में लिया़
पीड़ित कमालुद्दीन ने बताया कि वह अपने छोटे भाई नूर मोहम्मद के साथ जमीन रजिस्ट्री के काम से मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय आया था, जहां आधा काम होने की वजह से एक लाख चार हजार रुपये रजिस्ट्री कार्यालय में देकर बाकी एक लाख दस हजार रुपये लेकर वापस घर लौट रहा था़ लौटने के क्रम में खगड़ा पुल के समीप बाइक सवारों ने रुपये से भरा थैला छीन लिया और वापस बाइक घुमा कर बस स्टैंड की ओर भागने लगे. तब उसी वक्त एक युवक आकर बोला चलो मैंने दोनों बाइक सवारों को देखा है मैं भी साथ चलता हू़ अज्ञात व्यक्ति भी बाइक के पीछे जबरदस्ती बैठ गया और मेरे बाइक का संतुलन बिगाड़ने लगा़ थोड़ी दूर में मेरा बाइक को गिराने की कोशिश करने लगा और कहने लगा मुझे दो मैं बाइक चलाता हू़ं अपनी बात में उलझा कर उसने छिनतई करने वाले दोनों युवकों को भगाने में सफल रहा. उसके बाद वह और उसका साथी वहां से पैदल बस स्टैंड की ओर पैदल जाने लगा, जिसके बाद हम लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और इन दोनों युवकों पर नजर रख पुलिस को इनके विषय में बताया़, जिसके बाद पैदल जा रहे दोनों युवक बस में बैठ कर बंगाल की ओर जाने लगे़ किशनगंज पुलिस ने दोनों युवक को गुंजरिया पेट्रोल पंप पर बस रुकते ही हिरासत में लिया़ किशनगंज पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनेां युवक खगड़ा वार्ड नंबर 32 निवासी केसर रजक के पुत्र मोहन कुमार रजक एवं गोपेन चंद महतो के पुत्र कन्हाई लाल महतो से पूछताछ कर रही है़ एसडीपीओ कामिनी बाला ने बताया कि संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है़
