बस स्टैंड के समीप 1.53 लाख की छिनतई

किशनगंज : जिला मुख्यालय स्थित बिहार बस स्टैंड के समीप बाइक सवारों ने 1.53 लाख रुपये की छिनतई को अंजाम दिया और फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार पिछला सुरजापुर किशनगंज निवासी मुकेश कुमार ने टाउन थाना में आवेदन देकर यह जानकारी दी कि सोमवार की देर शाम अपने लैपटॉप की बैग में एक […]

किशनगंज : जिला मुख्यालय स्थित बिहार बस स्टैंड के समीप बाइक सवारों ने 1.53 लाख रुपये की छिनतई को अंजाम दिया और फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार पिछला सुरजापुर किशनगंज निवासी मुकेश कुमार ने टाउन थाना में आवेदन देकर यह जानकारी दी कि सोमवार की देर शाम अपने लैपटॉप की बैग में एक लाख 53 हजार रुपये रख कर बस का इंतजार कर रहे थे. उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मार कर उनके कंधे से बैग लेकर फरार हो गये़ मुकेश ने बताया कि मेरे चचेरे भाई मनोज कुमार एक लाख 53 हजार रुपये स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच के एटीएम से निकासी कर मुझे रखने को दिया था.

मैंने अपने लैपटॉप के बैग में सारे रुपये रख कर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था उसी वक्त दो बाइक सवार एक काले रंग की मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार से लैपटॉप का बैग छीन कर कैलटैक्स की ओर भागे, जिसका मैंने दौड़ कर कुछ दूर पीछा किया एवं कुछ दूरी पर ही एक बाइक वाले का सहारा लेकर उसके पीछे भागा परंतु कैलटैक्स चौक के पास वह नजरों से ओझल हो गया़ वहीं टाउन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >