अगलगी में तीन घर जले

रानीगंजः क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत गीतवास गांव के वार्ड संख्या आठ में बुधवार को अगलगी से तीन घर जल गये. मिली जानकारी अनुसार मसोमात परिया देवी के घर से निकली चिनगारी ने देखते ही देखते पड़ोसी विनोद पासवान व अयोधी साह के एक-एक घर को जला दिया. ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया गया. […]

रानीगंजः क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत गीतवास गांव के वार्ड संख्या आठ में बुधवार को अगलगी से तीन घर जल गये. मिली जानकारी अनुसार मसोमात परिया देवी के घर से निकली चिनगारी ने देखते ही देखते पड़ोसी विनोद पासवान व अयोधी साह के एक-एक घर को जला दिया.

ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया गया. अगलगी से घर में रखा कपड़ा, अनाज व गहना सहित अन्य समानों के नुकसान होने की बात कही गयी. वहीं अगलगी की सूचना स्थानीय हल्का कर्मचारी के माध्यम से सीओ कार्यालय को देने की बात मुखिया ममता देवी ने कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >