कार्यपालक सहायकों की दो दिवसीय हड़ताल प्रारंभ

किशनगंज : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के निर्देश पर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के पहले दिन गुरुवार को जिले के कार्यपालक सहायकों की बैठक स्थानीय रूईधासा मैदान में हुई़ सांकेतिक हड़ताल शुक्रवार तक रहेगा़ जिले के निबंधन कार्यालय, बिजली कार्यालय, लोक शिकायत निवारण केंद्र, आरटीपीएस आदि विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक के सांकेतिक […]

किशनगंज : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के निर्देश पर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के पहले दिन गुरुवार को जिले के कार्यपालक सहायकों की बैठक स्थानीय रूईधासा मैदान में हुई़ सांकेतिक हड़ताल शुक्रवार तक रहेगा़ जिले के निबंधन कार्यालय, बिजली कार्यालय, लोक शिकायत निवारण केंद्र,

आरटीपीएस आदि विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक के सांकेतिक हड़ताल में शामिल है़ संघ के जिलाध्यक्ष राणा अमित कुमार ने कहा कि समान काम के बदले समान वेतन, ससमय भुगतान आदि मांगों को लेकर दो दिन का सांकेतिक हड़ताल की गयी है. मांगे पूरी नहीं होने पर राज्य संघ के निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी. बताते चले कि प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक के दर्जनों काउंटर बंद रहे़ दूर दराज गांवों में आये लोगों को हड़ताल के कारण बैरंग लौटना पड़ा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >