बहादुरगंज : नप क्षेत्र का हृदय स्थली झांसी रानी चौक के ईद गिर्द का हिस्सा मुख्य पथ भी इन दिनों अतिक्रमणकारियां के चपेट में है़ ऊपर से छोटे छोटे यात्री वाहन खास कर टाटा मैजिक व ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान हैं. कुव्यवस्था का आलम यह है कि वाहन चालक यात्रियों को वाहन में बैठाने की नियत से अपनी अपनी गाड़ी को झांसी रानी चौक के ईद गिर्द ही मुख्य पथ पर ही खड़ा कर देते हैं. आये दिन यहां मुख्य पथ पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है.
जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले दूसरे तमाम छोटे बड़े वाहन के यात्रियों को अमूमन ही भुगतना पड़ता है़ हालांकि बीते दिन स्थानीय पुलिस प्रशासन की पहल पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आफताब अहमद के कड़े रूख के बाद जाम से लोगों को निजात मिल पाय था. लेकिन फिर आम के सीजन आने से फिर से लोग अतिक्रमित कर लिया है. जिससे लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है.
