हम चाहते हैं इंसाफ के साथ तरक्की
किशनगंज : मुख्यमंत्री ने किशनगंज में कहा कि हम चाहते हैं विकास, इंसाफ के साथ तरक्की. हर इलाके और हर तबके का हो विकास. बिहार हर क्षेत्र में विकास कर रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि क्षेत्रों में आमूलचूल विकास हुआ है. सीएम ने जिले के पोठिया प्रखंड स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कृषि महाविद्यालय परिसर में 125 करोड़ की 16 योजनाओं के उद्घाटन और 77 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास भी किया.
सीएम ने कहा कि यहां कृषि महाविद्यालय खोलने का विचार उनके मन में आया. जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने एएमयू कैंपस के लिए जमीन देने की बात कही, तो मैंने सेवा यात्रा के दौरान
हम चाहते हैं इंसाफ के…
ही अर्राबाड़ी पहुंच जमीन का निरीक्षण किया और एक साथ एएमयू और कृषि महाविद्यालय की जमीन उपलब्ध होते कुछ महीने बाद ही कृषि विद्यालय का शिलान्यास किया. यह मेरी दिली इच्छा थी कि किशनगंज एएमयू और कृषि महाविद्यालय खुले और मैंने खोल भी दिया. अब कृषि महाविद्यालय के बाद विस्तार करने की संभावना है. इसकी सुरक्षा के लिए महानंदा नदी के किनारे तटबंध का निर्माण कार्य पूरा भी कर लिया गया है.
नशामुक्त समाज के बिना बिहार का संपूर्ण विकास नहीं
नीतीश ने कहा कि शराबबंदी के बाद नशाबंदी समाज का निर्माण ही हमारा संकल्प है. बिहार को देश के अव्वल राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए नशामुक्त समाज बनाना होगा. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि पूर्ण शराबबंदी के बाद कुछ लोगों ने अन्य नशे का सेवन शुरू कर दिया है. इसलिए शराबबंदी के बाद नशाबंदी के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा.
जिस प्रकार शराबबंदी के दौरान लोगों का सहयोग रहा, मुझे विश्वास है कि नशाबंदी में भी राज्य के लोग सहयोग कर सभ्य समाज के निर्माण की दिशा में भी अपना सहयोग प्रदान करेंगे. नीतीश ने बिहार में नाटेपन (छोटा कद) की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एक अध्ययन के मुताबिक आज बिहार में पैदा होने वाले बच्चे नाटेपन का शिकार हो रहे हैं.
इसका मूल कारण उन्होंने बाल विवाह को बतलाया. इसलिए सरकार अब दहेज उन्मूलन अभियान के साथ बाल विवाह पर रोक के लिए अभियान चलायेगी. सीएम ने कहा कि विवाह के लिए तय कानूनन उम्र सीमा लड़कों के लिए 21 वर्ष व लड़कियों के लिए 18 वर्ष निर्धारित
नशामुक्त समाज के बिना…
है. बावजूद समाज में बाल विवाह का प्रचलन है. इसके कारण कम उम्र में ही लड़कियां मां बन जाती हैं. इस कारण जच्चा व बच्चा दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है. उन्होंने लोगों से दहेज प्रथा वाले विवाह समारोह में शिरकत नहीं करने की अपील की. कहा कि 02 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दहेज-प्रथा व बाल विवाह के विरुद्ध अभियान का आगाज करेंगे.
नीतीश ने कहा कि लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक नगर व पंचायत में सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है. जहां पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरकारी तौर पर तैनात कर्मी ग्रामीणों को एक ही जगह मिल जायेंगे. उन्हें खोजने के लिए गांव वालों को कहीं नहीं जाना पड़ेगा.
इसलिए सरकार ने राज्य में 84 सौ पंचायत सरकार भवन बनाने का निर्णय लिया है, जिसका 1/6 भाग पंचायत सरकार भवन बन कर तैयार भी हो गया है. सभा की अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने की. मौके पर मंत्री क्रमश: विजेंद्र प्रसाद यादव, जय कुमार सिंह, डॉ अब्दुल गफ्फूर, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मो हारूण रशीद ने भी अपने विचार रखे.
