किशनगंज : जानकी देवी के नप मुख्य पार्षद और जमेशद आलम उप मुख्य पार्षद चुने जाने के बाद से ही महा गठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गयी है. महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मना रहे हैं. जदयू नेत्री सह मुख्य पार्षद जानकी देवी एवं उप मुख्य पार्षद पद पर जमशेद आलम के विजयी होने के बाद नेता लगातार बधाई देने में जुटे है.
खुद जदयू के विधायक मास्टर मुजाहिद आलम और नौशाद आलम के अलावा जिप उपाध्यक्ष कमरूल होदा बधाई देने के लिए समाहरणालय के बाहर पहुंच गये. कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी ने नव निर्वाचित नप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी है.
