बतायी फर्जी कॉल की कहानी

गुहार . फर्जी कॉल से परेशान छात्राओं ने एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन मैट्रिक परीक्षार्थियों को नंबर बढ़ाने के लिए फोन आ रहे हैं. फोन करनेवाला पैसे की मांग कर रहा है. इतना ही नहीं पैसे नहीं देने पर फेल करने की भी बात कह रहा है. एक नहीं, अब तक ऐसे कई मामले सामने आ […]

गुहार . फर्जी कॉल से परेशान छात्राओं ने एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

मैट्रिक परीक्षार्थियों को नंबर बढ़ाने के लिए फोन आ रहे हैं. फोन करनेवाला पैसे की मांग कर रहा है. इतना ही नहीं पैसे नहीं देने पर फेल करने की भी बात कह रहा है. एक नहीं, अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि आरोपित अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है.
किशनगंज : फर्जी कॉल के संबंध में मंगलवार को बालिका उच्च विद्यालय के दशम कक्षा की छात्राओं ने अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी को आवेदन सौंपा़ दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने एसडीपीओ कामिनी बाला को आवेदन देकर फर्जी कॉल की पूरी कहानी बतायी़ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विगत मार्च माह में मैट्रिक की परीक्षा संपन्न हुई थी़,
जिसका परीक्षा फल इस माह के अंतिम सप्ताह तक प्रकाशित किया जाना है़ एसडीपीओ के कार्यालय में पहुंची छात्राओं ने बताया कि हम लोगों को मोबाइल नंबर 9852239785 से एक व्यक्ति कॉल पर अपना नाम राजू प्रसाद, निवासी गुंजपार पटना बताया़ फर्जी कॉल करने वाले व्यक्ति राजू प्रसाद ने हम लोगों से कहा कि तुम लोगों को अगर मैट्रिक की परीक्षा पास करनी है, तो कम से कम पांच हजार रुपये मेरी पत्नी रूबी सिन्हा के एकाउंट संख्या 20401701547 आइएफसी कोड एसबीआइएन0012586 में जमा करवा दो़ पैसा नहीं करने पर अंग्रेजी, विज्ञान या किसी भी अन्य विषय में फेल करने की बात कही़ ज्ञात हो कि इससे पहले भी सदर थाना में कई छात्र-छात्राओं ने इस प्रकार के फर्जी कॉल के विषय में आवेदन देकर इसकी सूचना दी है़, जिसमें उनसे भी मैट्रिक परीक्षा में पास कराने के लिए रुपये की मांग की गयी थी़ एसडीपीओ कामिनी बाला के कार्यालय में खगड़ा, मझिया एवं आस पास के इलाकों से बालिका उच्च विद्यालय की दशम की छात्रा सना परवीन, शकीना परवीन, नूर फरहा, रोशनी खातून, डेजी खातून, तबस्सुम निशा, अनसरी बेगम, अलमुन निशा, दानिशता परवीन, रोजी बेगम, रबीबा बेगम सहित एक दर्जन से अधिक छात्रा शिकायत के लिए पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >