ननिहाल से लौट रहे युवक की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर कराहता रहा धीरज, अस्पताल पहुंचते ही थम गई सांसें

नवादा गांव के 30 वर्षीय धीरज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह रात में ननिहाल से बाइक द्वारा घर लौट रहा था जब उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चौथम थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी 30 वर्षीय धीरज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गयी. मृतक नवादा गांव निवासी हीरालाल सिंह का पुत्र था. धीरज की अचानक मौत से मां, पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

पत्नी टोटो से निकली, बाइक से घर लौट रहा था धीरज

परिजनों के अनुसार धीरज कुमार अपनी पत्नी के साथ अपने ननिहाल निरपुर गांव गया था. वहां दशरथ सिंह के यहां से उसकी पत्नी टोटो से घर के लिए रवाना हो गयी. इसके बाद धीरज कुमार बाइक से देर रात अपने घर नवादा लौट रहा था.

इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. देर रात होने के कारण कुछ समय तक वह सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़ा रहा.

राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को दी सूचना

रात में उसी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर सड़क पर पड़े घायल युवक पर गयी. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल धीरज कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा.

हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि होते ही परिवार को इसकी सूचना दी गयी.

मौत की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम

धीरज की मौत की खबर मिलते ही नवादा गांव स्थित घर में चीख-पुकार मच गयी. मां रंजू देवी, पिता हीरालाल सिंह और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन यह मानने को तैयार नहीं हैं कि कुछ घंटे पहले घर से निकला धीरज अब इस दुनिया में नहीं रहा.

युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

पुलिस कर रही हादसे की जांच

चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है.

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. हादसा किस तरह हुआ और बाइक किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhiraj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >