महेशखूंट में ट्रक व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में युवक की मौत

ट्रक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया. जिसके कारण अमरेश व उसका साला फेंका गया.

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के गढ़मोहिनी ढाला के समीप बाइक एवं ट्रक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के नवटोलिया गौछारी वार्ड संख्या 8 निवासी मंटू सिंह के 28 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि अमरेश ननिहाल चौथम थाना क्षेत्र के पनसलवा निवासी महेंद्र सिंह मामा के यहां से शादी समारोह में शामिल होकर घर नवटोलिया बाइक से लौट रहा था. इसके साथ अमरेश का साला राको चंदननगर निवासी सुजीत कुमार भी बाइक पर पीछे बैठा था. गढ़मोहिनी ढाला के समीप दो दिनों से ट्रक खड़ी थी, अमरेश तेज गति से निकलना चाहा. इसी दौरान विपरित दिशा पसराहा की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया. जिसके कारण अमरेश व उसका साला फेंका गया. पीछे से आ रही दूसरा ट्रक ने अमरेश को रौंद दिया. जिससे अमरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार, सब इंस्पेक्टर चितरंजन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच गया. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं जख्मी सुजीत कुमार को लाज के लिए रेफरल अस्पताल गोगरी भेज दिया. घटना बाद परिवार में कोहराम मच गया. मां पिता एवं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गौछारी के सरपंच परमानंद चौरसिया ने मृतक युवक के घर पहुंच कर परिजन को संत्वाना दिया. सरपंच ने एसडीओ से मृतक के परिजन को सरकार द्वारा मिलने वाला मुआवजा देने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >