लाखों रुपये की जेवरात के साथ युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

मानसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर चोरी के सुटकेश के साथ युवक धराया मानसी. आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02/03 के मध्य पश्चिमी छोर से एक युवक को सुटकेश के साथ रविवार को गिरफ्तार किया. आरपीएफ ने गिरफ्तार युवक को जीआरपी को सौंप दिया. जीआरपी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02/03 के मध्य पश्चिमी छोर के पास से दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी मो. अजिजु के 29 वर्षीय पुत्र मो. नाजिम को गिरफ्तार किया गया. बताया कि युवक के पास से चोरी के सुटकेश बरामद किया गया. बरामद सुटकेश में कपड़ा, सोना, मंगल सूत्र, एक जोड़ी चांदी के कान की बाली, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी चांदी के बिछिया, दो मोबाइल चार्जर, बाइक की चाभी बरामद किया गया. बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >