एसआर हाई स्कूल परीक्षा केन्द्र में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे बेलदौर का मुन्ना भाई गिरफ्तार

पुलिस ने केन्द्राधीक्षक के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज कर लिया है

खगड़िया. शहर के स्टेशन रोड स्थित एसआर हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार को बेलदौर थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी राजू कुमार मंडल के पुत्र मनीष कुमार के बदले पीरनगरा गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र अंकुश कुमार मैट्रिक का परीक्षा दे रहा था. मुन्ना भाई अंकुश को एसआर हाई स्कूल परीक्षा केन्द्र से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि प्रथम पाली में सामाजिक विषय का कमरा संख्या 07 में मनीष कुमार के बदले अंकुश कुमार परीक्षा दे रहा था. फर्जी परीक्षार्थी को वीक्षक हर्षवर्द्धन ने पकड़ा. केन्द्राधीक्षक ने फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने केन्द्राधीक्षक के आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार फर्जी परीक्षार्थी से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि अंकुश परीक्षा देने के एवज में 15 हजार लिया था. अंकुश द्वारा प्रथम श्रेणी से पास कराने का दावा किया था. लेकिन, इससे पहले ही किसी ने फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देने की बात वीक्षक से कह दिया. बताया जाता है कि जिले में चौथे दिन मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदारमुक्त वातावरण में हुयी. पहली पाली में कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. 37 केन्द्रों पर दोनों पाॅलियों में कुल 26 हजार 369 परीक्षार्थी शामिल उपस्थित हुए. जबकि 643 परीक्षार्थी शामिल अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 13 हजार 202 परीक्षार्थी शामिल व 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में 13 हजार 167 परीक्षार्थी उपस्थित व 285 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >