सीएचसी में नहीं हो रहा है एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड

सीएचसी में नहीं हो रहा है एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड

खगड़िया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है. मरीजों को प्रतिदिन एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. अलौली में बिना बोर्ड लगाए कुकुरमुत्ते की तरह खोले गये अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे सेंटर पर मरीज ठगी का शिकार हो रहे हैं. सीएचसी में एक्स-रे मशीन बंद कमरे में धूल फांक रही है. एक्स-रे मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन टेक्नीशियन के नहीं है. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को मामूली जांच के लिए भी जिला मुख्यालय या निजी क्लिनिकों का रुख करना पड़ रहा है. जिसके कारण मरीजों का आर्थिक क्षति व समय दोनों की बर्बाद होता है. खासकर गर्भवती महिलाएं, चोटिल मरीजों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने इस संबंध में कई बार स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुलायम यादव ने मांग किया कि जल्द से जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल की जाय. ताकि गरीब और ग्रामीण मरीजों को राहत मिल सके. यदि समय रहते आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई गयी, तो क्षेत्र में जनआंदोलन चलाया जाएगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि टेक्नीशियन नहीं रहने की वजह से एक्स-रे मशीन बंद है. जल्द ही टेक्नीशियन बहाल हो जायेगा. अल्ट्रासाउंड मशीन के बारे में अबतक कोई सूचना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >