उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रभारी प्रधान जिला जज ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के लिए सम्मान समारोह सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

खगड़िया. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल, शिक्षा, विधि चिकित्सा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया गया. उक्त जानकारी देते हुए प्राधिकरण के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल, शिक्षा, विधि, चिकित्सा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के लिए सम्मान समारोह सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त सम्मान समारोह में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार-2 की अध्यक्षता में विधिक सेवा सदन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिले के कुल 11 महिलाएं शिप्रा चौहान ( विधि ), डॉ. शोभा रानी प्रसाद ( चिकित्सा ), राजो देवी ( चाइल्ड ट्रैफिकिंग), कविता कुमारी (खेल ), प्रियंका कुमारी (खेल ), चंपा राय ( विधि ), पूजा कुमारी ( विधि ), सीमा कुमारी ( विधि ), खुशबू कुमारी ( विधि ), शबनम कुमारी ( विधि ), रंजो देवी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं बुके भेंटकर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एडीजे शैलेंद्र कुमार-2, विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम पुष्पम कुमार झा, विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय प्रभाकर झा ने महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुंसिफ गोगरी सारिक हैदर, न्यायिक मजिस्ट्रेट शशांक कुमार, सौरभ कुमार, सिविल जज संकल्प राज एवं शिप्रा चौहान, भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव डोम, प्राधिकरण के पीएलवी, एलएडीसीएस आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >