महिला ने रेलवे रिटायर्ड पुल संख्या 51 से बागमती नदी में लगाई छलांग, लापता

मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे रिटायर्ड पुल संख्या 51 पर रविवार की सुबह करीब आठ बजे पांच बच्चे की मां पुल पर से बागमती नदी में छलांग लगा दी

-प्रेम-प्रसंग का मामला, पति प्रदेश में करता है मजदूरी -प्रेमी के परिजन ने महिला के घर जाकर किया मारपीट चौथम. मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे रिटायर्ड पुल संख्या 51 पर रविवार की सुबह करीब आठ बजे पांच बच्चे की मां पुल पर से बागमती नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. रविवार सुबह करीब आठ बजे महिला ने पुल पर अपनी चप्पल और लाल रंग का चादर रखकर नीचे छलांग लगा दी. महिला के परिजनों और ग्रामीण के अनुसार शनिवार की सुबह कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि जिस युवक से महिला का संबंध बताया जा रहा था, उसके परिजनों द्वारा महिला के घर पहुंचकर मारपीट की गई थी. इसी तनाव के बीच रविवार सुबह महिला ने यह कदम उठा लिया. जबकि महिला के पति मुंबई में मजदूरी करते हैं और करीब छह माह से घर से बाहर हैं. घटना की सूचना उन्हें देर शाम तक नहीं मिल सकी थी. पुलिस विलंब से पहुंची, सड़क जाम घटना की सूचना के बावजूद देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने हरदिया रेलवे ढाला (केबिन) के समीप सड़क मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया. बाद में मानसी एवं चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है तथा लापता शव की तलाश जारी है. इधर, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर जांच किया गया है. एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शव की खोजबीन की जानकारी दे दी गई है. थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को हटाया दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >