परबत्ता. थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव स्थित जीएन बांध पर बुधवार की सुबह जीएन बांध पर बाइक फिसलने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया गया कि मृतका बंदना देवी अपने पति विरो यादव और पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से नारायणपुर की ओर जा रही थी. जहां से उन्हें किशनगंज जाना था. इसी दौरान जीएन बांध उदयपुर गांव के समीप चिमनी भट्टा के समीप पर बने अस्थाई स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पति और पुत्र बाल-बाल बच गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया. इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
