अस्पताल में प्रसव बाद महिला की हुई मौत

अस्पताल में प्रसव बाद महिला की हुई मौत

खगड़िया. सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि चौथम थाना क्षेत्र के तिलै गांव निवासी पंकज शर्मा की पत्नी बदाम देवी प्रसव पीड़ा से कराह रही थी. परिजनों ने प्रसव के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया. प्रसव पीड़ा के दौरान उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि बदाम देवी परबता प्रखंड क्षेत्र के कैरिया गांव मायके में रह रही थी. शनिवार की सुबह कैरिया गांव में प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने पीएचसी पहुंचाया. पीएचसी में बदाम देवी ने दोपहर में एक बच्ची को जन्म दिया. अचानक रक्तस्राव होने पर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >