जमीन विवाद में महिला ने पति और सौतेले बेटों पर लगाया मारपीट का आरोप

रीता देवी का आरोप है कि उनके पति ने चुपके से उक्त जमीन में से 10 कट्ठा जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी. वहीं जब वह अपने हिस्से की जमीन पर घर बनाने लगीं तो पति, दूसरी पत्नी के बच्चों एवं अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की.

परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: परबत्ता थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में पारिवारिक एवं जमीन विवाद का मामला थाने तक पहुंच गया है. गांव की रीता देवी ने अपने पति एवं सौतेले बेटों पर मारपीट करने और घर से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस एवं प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़िता रीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति योगेश यादव उर्फ जोगिंदर यादव ने दो शादियां की हैं. रेखा देवी उनकी पहली पत्नी हैं. महिला के अनुसार पूर्व में मुखिया, सरपंच एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत हुई थी, जिसमें जीविकोपार्जन के लिए उन्हें दो बीघा 17 कट्ठा जमीन देने का निर्णय लिया गया था.

रीता देवी का आरोप है कि उनके पति ने चुपके से उक्त जमीन में से 10 कट्ठा जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी. वहीं जब वह अपने हिस्से की जमीन पर घर बनाने लगीं तो पति, दूसरी पत्नी के बच्चों एवं अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की.

महिला ने आरोप लगाया कि लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और घर से हटाने की कोशिश की जा रही है.

इधर ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन पूर्व योगेश यादव ने भी थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी एवं सौतेले बेटों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. ऐसे में मामला लंबे समय से चल रहे पारिवारिक एवं जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

वर्तमान मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण रीता देवी के समर्थन में अंचल कार्यालय एवं थाना पहुंचे और अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की.

वहीं परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला दो शादी के बाद उत्पन्न पारिवारिक एवं बंटवारे के विवाद से जुड़ा है. दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >