युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सदर प्रखंड विजेता व बेलदौर प्रखंड बने उप विजेता

प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय की स्कूली छात्राओं ने भाग लिया. जिसमें युगल बैडमिंटन में सदर प्रखंड विजेता और बेलदौर प्रखंड उप विजेता बना.

खगड़िया. शहर के बैडमिंटन हॉल में सोमवार को अंतर कस्तूरबा विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार व अन्य सहित कस्तूरबा विद्यालय प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शशिकांत रंजन, मुकेश कुमार, राजकुमार, परमानंद थे. प्रतियोगिता में सभी प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय की स्कूली छात्राओं ने भाग लिया. जिसमें युगल बैडमिंटन में सदर प्रखंड विजेता और बेलदौर प्रखंड उप विजेता बना. जबकि एकल प्रतियोगिता में गोगरी प्रखंड विजेता और सदर प्रखंड उप विजेता रहा. बताया कि कस्तूरबा वाले का विद्यालय आवास बोर्ड युगल वर्ग में विजेता खिलाड़ी सोनम कुमारी, रश्मानी कुमारी रही. जबकि बेलदौर प्रखंड उप विजेता मौसम कुमारी, परी कुमारी रही. गोगरी प्रखंड विजेता एकल प्रतियोगिता में लुक कुमारी रही और सोनम कुमारी सदर प्रखंड विजेता रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >