11 पैक्सों के 30 मतदान केंद्रों पर एक दिसंबर को होगा मतदान

11 पैक्सों के 30 मतदान केंद्रों पर एक दिसंबर को होगा मतदान

प्रतिनिधि, बेलदौर

प्रखंड के 11 पैक्सों में अध्यक्ष, जबकि पचौत पैक्स के दो कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक दिसंबर को चुनाव होगा. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार की सुबह 8 बजे से प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन स्थित डिस्पैच सेंटर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा संबंधित बूथ के मतदान कर्मी के बीच मतदान सामग्री वितरीत की जायेगी.

बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है एवं आईटी भवन में पांच टेबल पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर डिस्पैच सेंटर बना दिया गया है. वहीं उक्त डिस्पैच सेंटर से शुक्रवार की सुबह 8 बजे से ही मतदान सामान्य वितरीत कर मतदान कर्मियों को संबंधित बूथों के लिए रवाना कर दिया जायेगा. जबकि सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर आईटी भवन में नियंत्रण कक्ष बनाकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >