मतदाता जागरूकता रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीविका दीदियों एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

खगड़िया. आगामी बिहार विधानसभा के मद्देनजर सोमवार को भारत स्काउट एंड गाइड, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदियों एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराना एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना रहा. सुबह से ही भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य रंग-बिरंगे बैनर, पोस्टर एवं नारों के साथ रैली के रूप में निकले. रैली के दौरान मतदान हमारा अधिकार है. पहले मतदान, फिर जलपान, एक भी वोट न छूटे जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. आंगनवाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों और स्वास्थ्य विभाग की आशा एवं एएनएम कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को मतदान की प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मतदान दिवस पर उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों द्वारा आकर्षक रंगोली, नुक्कड़ नाटक एवं गीतों के माध्यम से भी जागरूकता संदेश प्रसारित किया गया. जिससे स्थानीय नागरिकों में उत्साह का संचार हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >