वायरल वीडियो बना उम्मीद की सवारी, डेजी को मिली ट्राई साइकिल

ट्राई साइकिल मिलते ही डेजी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई

परबत्ता. प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत के गोढियासी गांव की दिव्यांग डेजी कुमारी के जीवन में सोमवार को खुशियों की नई किरण आई. जब वर्षों के इंतजार के बाद उसे ट्राई साइकिल मिली. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद प्रशासन की पहल पर यह संभव हो सका. ट्राई साइकिल मिलते ही डेजी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. डेजी ने बताया कि साइकिल के अभाव में उसे ठेहुना के सहारे चलना पड़ता था, जिससे पढ़ाई भी छूट गई. समिति सदस्य कुमार रमन की पहल और बीडीओ की तत्परता से ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई. ग्रामीणों ने इसे संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बताया. डेजी के लिए यह ट्राई साइकिल सिर्फ साधन नहीं, बल्कि उसके सपनों को नई रफ्तार देने का जरिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >