कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची एसटीएफ पर ग्रामीणों ने किया हमला, बचाव में किया फायरिंग

ग्रामीणों ने लगाया महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप, श्रीनगर धमहरा सड़क को तीन घंटे तक रखा जाम

– ग्रामीणों ने लगाया महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप, श्रीनगर धमहरा सड़क को तीन घंटे तक रखा जाम

– एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को कट्टा व 20 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के सरसवा पंचायत के श्रीनगर धमहरा गांव में एसटीएफ की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. घटना मंगलवार सुबह की बतायी जा रही है. ग्रामीणों के हमला में जवान जख्मी हो गया. हमला बाद एसटीएफ ने हवाई फायरिंग की. एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया. एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंगलवार की सुबह पांच बजे मानसी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि नोनहा गांव में कुख्यात अपराधी स्व महेश्वर यादव के पुत्र सुभाष यादव किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष व एसटीएफ पहुंचे. एसपी ने बताया कि जैसे ही एसटीएफ व पुलिस कामाथान टोला से आगे निकले कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर अपराधी को पकड़ लिया गया. पकड़ाऐ व्यक्ति अपना नाम सुभाष यादव बताया. पुलिस बल द्वारा कुख्यात सुभाष के बदन की तलाशी लिया गया तो उसके पास से एक कट्टा एवं 20 पीस जिंदा कारतूस बरामद हुआ. एसटीएफ की टीम कुख्यात को गिरफ्तार कर मानसी थाना के लिए निकलने पर रास्ते में ही श्रीनगर गांव के समीप अपराधी को छुड़ाने के लिए 8-10 अज्ञात लोग पहुंच गए. इसी दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर दी. गिरफ्तार आरोपित को ले जाने के दौरान लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया. हमला में कुछ पुलिस बल की हल्की चोटें भी आयी. एसटीएफ की टीम ने आत्मरक्षा में एक गोली हवाई फायरिंग करते हुए पकड़ाये आरोपित सकुशल थाना लाया.

पुलिस पर हमला, सड़क जाम व अन्य मामले में तीन प्राथमिकी

कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर अनरगल आरोप लगाते हुए सड़क को बाधित कर दिया. जिसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का मार्ग अवरूद्ध हो गया. सूचना पर पुनः मानसी थाना की पुलिस बल पहुंचकर स्थितियों को सामान्य किया गया. सड़क जाम करने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की गयी. इस पूरे प्रकरण में कुछ ऐसे असामाजिक तत्वों की भी पहचान की गयी. जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस पूरे क्रियाकलापों में शामिल है. एसपी ने बताया कि घटना में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

ग्रामीणों का आरोप एसटीएफ ने महिलाओं के साथ किया मारपीट

मानसी थाना क्षेत्र के सरसवा पंचायत के श्रीनगर धमहरा व ग्रामीणों ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने महिलाओं के साथ मारपीट किया. जिसके कारण गर्भवती महिलाएं, युवती व बुजुर्ग जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि एसटीएफ जवानों द्वारा हवाई फायरिंग भी किया गया. जिसका खोखा पुलिस को सौंपा गया. बताया कि एसटीएफ जवान सादे लिवास में नौनहा गांव से एक अपराधी को गिरफ्तारी कर मानसी जा रहे थे. इसी दौरान श्रीनगर गांव के पास सड़क जाम देख एसटीएफ जवानों को आशंका हुई कि गिरफ्तार अपराधी को छुड़ाने के लिए कहीं तो जाम नहीं किया गया. धमारा श्रीनगर निवासी स्व. राम प्रकाश मंडल के पुत्र भरत मंडल ने थाना में अज्ञात पुलिस के विरुद्ध मारपीट एवं गोली चलाने की शिकायत की. भरत ने बताया कि एसएच 95 कंपनी में ग्रामीण गार्ड के रूप में तैनात थे. एसटीएफ टीम जाम हटाने को कहा. इसी दौरान देर हो जाने के कारण एसटीएफ जवान मारपीट करने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >