बंगलिया में मां ब्राह्मणी मंदिर में स्थापित कलश का धूमधाम से किया गया विसर्जन

बंगलिया गांव में सोमवार को नवनिर्मित मां ब्राह्मणी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर स्थापित कलश का विधि-विधान के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया.

चौथम. प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव में सोमवार को नवनिर्मित मां ब्राह्मणी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर स्थापित कलश का विधि-विधान के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया. बताया गया कि प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई थी. जिसमें 151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. शोभा यात्रा वेद मंत्रोच्चारण और धार्मिक जयघोष के साथ मां ब्राह्मणी मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करती हुई मां कात्यायनी मंदिर परिसर पहुंची. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा. सोमवार की दोपहर कलश विसर्जन का कार्यक्रम नवनिर्मित मां ब्राह्मणी मंदिर से प्रारंभ होकर मां कात्यायनी के समीप कोसी नदी तक पहुंचा, जहां विधिवत रूप से कलश का विसर्जन किया गया. आयोजक डॉ. ऋषि कुमार ने बताया कि मां ब्राह्मणी मंदिर की स्थापना दिवस एवं प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर दो दिवसीय पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था. जो सोमवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि कलश विसर्जन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी. साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण बंगलिया गांव के समस्त ग्रामीणों के सामूहिक एवं अथक प्रयास से संभव हो सका है, जिससे क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. मौके पर जदयू के बीस सूत्री सदस्य सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी राम ने कहा कि नवनिर्मित मां ब्राह्मणी मंदिर की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा गांव के लिए गौरव का विषय है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश सिंह ने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण हुआ है और इसी खुशी में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर शिक्षक मुकेश कुमार मधुकर, मनीष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कलश यात्रा नवनिर्मित मां ब्राह्मणी मंदिर से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मां कात्यायनी मंदिर परिसर पहुंची और कोसी नदी में कलश का विसर्जन किया गया. मौके पर कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह उर्फ डोमी सिंह, संजय सिंह, रविश कुमार, अशोक सिंह, चंदेश्वरी सिंह, जयप्रकाश सिंह, शंभू सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेश सिंह, अमर सिंह, विश्व भारती, रामपुर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मिथलेश सिंह, अभिषेक कुमार उर्फ मन्नू, नंदलाल सिंह, डॉ. वकील सिंह, विनोदी सिंह, रामफल सिंह, रामोतार सिंह, लड्डू सिंह, बबलू कुमार, सिरों सिंह, कैलाश सिंह, रजनीश कुमार, अजेश सिंह, बलराम सिंह, उत्तम लाल सिंह, सुरसेन कुमार, प्रेम कुमार (शिक्षक), रामप्रवेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >