मक्का लोडिंग के दौरान करेंट लगने से यूपी के कारोबारी के पुत्र की मौत

मक्का लोडिंग के दौरान करेंट लगने से यूपी के कारोबारी के पुत्र की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चौगानपुर गांव निवासी मक्का कारोबारी वीरपाल सिंह का पुत्र था अजय कुमार राजपूत चौथम. थाना क्षेत्र के करुआ गांव में शनिवार को मक्का लोडिंग करने के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चौगानपुर गांव निवासी वीरपाल सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राजपूत की मौत हो गयी. मक्का कारोबारी वीरपाल सिंह के पुत्र अजय कुमार के साथ ट्रक लेकर करुआमोड़ स्थित धर्मकांटा पर मक्का लोड कराने पहुंचे थे. बताया कि मक्का लोडिंग के दौरान पिता-पुत्र ने खाना खाया. उसके बाद ट्रक पर रखे मक्का के बोरे को व्यवस्थित करने लगा. इसी क्रम में अजय कुमार ट्रक के ऊपर चढ़कर बोरे को ठीक कर रहा था. तभी ट्रक के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. करंट लगते ही अजय झटके के साथ ट्रक से नीचे गिर पड़ा. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए चौथम गया, जहां चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही मृतक के पिता के चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. वहीं धर्मकांटा परिसर में भी लोगों की भीड़ जुट गयी. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >