बैसा गांव में चोरी करते हुए दो युवक धराये

दूसरा आरोपित सिंधु गोस्वामी नकदी लेकर भागने में सफल हो गया

परबत्ता. मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा वार्ड संख्या 10 निवासी लखनलाल चौरसिया ने घर में चोरी मामले में पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित लखनलाल ने बताया कि बीती रात करीब 1:30 बजे घर में सोए हुए थे. इसी दौरान दो युवक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये और 20 किलो सरसों का बोरा, मोबाइल व 10 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार होने लगे. भागने की आवाज सुनकर नींद खुल गयी. शोर मचाते हुए एक आरोपी संतोष कुमार गोस्वामी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपित सिंधु गोस्वामी नकदी लेकर भागने में सफल हो गया. बताया कि घटना की जानकारी डायल-112 पुलिस को दी. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >