पूर्वी ठाठा में किसान की गोली मारकर हत्या मामले में दो महिला गिरफ्तार

मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या 9 में बीते 14 जून की रात हुई थी हत्या

मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या 9 में बीते 14 जून की रात हुई थी हत्या मानसी. थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी स्व नंदन यादव के 45 वर्षीय पुत्र किसान अनिल यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपित महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि एसडीपीओ मुकुल रंजन के नेतृत्व में मानसी थाना पुलिस द्वारा तकनीकी एवं मानवीय असूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या में संलिप्त दो महिला को गिरफ्तार किया गया. अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि किसान की हत्या में शामिल ठाठा गांव निवासी सोभीत यादव उर्फ सुमित यादव की पत्नी काजल देवी तथा नृपेंद्र यादव की पत्नी टूना देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मालूम हो कि बीते 14 जून की देर रात किसान अनिल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या मामले में मृतक किसान के पुत्र गौतम कुमार के आवेदन पर कांड संख्या 142/25 दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >