ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में सवार दो लोग घायल, एक रेफर

टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी के द्वारा ईंट से लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के उसराहा जीरोमाइल एन एच 107 के शिवनगर चौक समीप ईंट लदी ट्रैक्टर की जोरदार ठोकर से विपरीत दिशा से आ रही सवारी लदी ऑटो बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उक्त सड़क दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक 70 वर्षीय वृद्ध एवं इनके पोती के गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलावस्था में आसपास के लोगों ने इलाज के लिए उसे पीएचसी भिजवाए. जबकि पीएचस के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल उक्त वृद्ध को बेहतर इलाज के लिए तत्काल खगड़िया रेफर कर दिया. घटना शनिवार की बताई जा रही है वहीं घायलों की पहचान खिरनिया गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महादेव शर्मा एवं इनके 14 वर्षीय पोती मौसम कुमारी के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उसराहा चौक की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर शिवनगर चौक के समीप उक्त ऑटो में ठोकर मार दिया. ठोकर लगते ही खिरनिया गांव निवासी 70 वर्षीय महादेव शर्मा उनकी पोती 14 वर्षीय मौसम कुमारी घायल हो गई. इस संबंध में 14 वर्षीय मौसम कुमारी ने बताई कि हम अपने दादा के साथ अकबरपुर से आ रहे थे जो आलमनगर से ऑटो पड़कर महेशखूंट जा रहे थे. इसी दौरान शिवनगर चौक के समीप ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण ऑटो में ठोकर मार दिया. वही टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी के द्वारा ईंट से लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. लेकिन 70 वर्षीय व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >