अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक सहित दो लोगों की हुई मौत

अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक सहित दो लोगों की हुई मौत

खगड़िया/महेशखूंट. जिले के एनएच 31 पर अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार रात की बतायी जा रही है. शनिवार को पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है. बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी शंकर यादव के 29 वर्षीय पुत्र पंकज यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज और उसके दोस्त बाइक पर सवार होकर महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपाह गांव रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था. शादी समारोह संपन्न होने के बाद देर रात खाना खाकर पंकज बाइक से घर भगतपुर जा रहा था. इसी दौरान सपहा गांव से निकाल कर सड़क पर चढ़ते ही खगड़िया की ओर से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके कारण पंकज यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहे युवक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल के चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए.

पिकअप चालक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मुफस्सिल थाना के एनएच 31 पांच किलोमीटर के समीप सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत हो गयी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना शुक्रवार की रात की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के वार्ड संख्या चार निवासी स्व शिवधारी पासवान के 50 वर्षीय पुत्र राजकुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि पिकअप से खगड़िया जा रहा था. इसी दौरान ट्रक से पांच किलोमीटर के समीप ट्रक ने पिकअप को धक्का मार दिया. घटनास्थल पर ही पिकअप चालक की मौत हो गयी. राहगीरों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >