बाइक से ड्यूटी जा रहे इंजीनियर सहित दो जख्मी

बाइक से ड्यूटी जा रहे इंजीनियर सहित दो जख्मी

खगड़िया. बाइक से ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर सहित दो लोग शनिवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया. बताया जाता है कि गोगरी थाना क्षेत्र के हरिनमार गांव निवासी सिविल इंजीनियर अमर नाथ गुप्ता बाइक से बेगूसराय ड्यूटी जा रहा था. पसराहा मोड़ के समीप बाइक सवार इंजीनियर को अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे इंजीनियर अमर नाथ गुप्ता व ग्रामीण अमन गुप्ता जख्मी हो गया. जख्मी इंजीनियर को अमन द्वारा ऑटो रिजर्व कर इलाज के लिए परबत्ता सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इंजीनियर के परिजन दुर्गापुर निवासी मंटून कुमार ने बताया कि परबत्ता सीएचसी में इलाज नहीं किया गया. कर्मियों की लापरवाही के कारण जख्मी इंजीनियर की स्थिति गंभीर हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >