अलग-अलग जगहों से दो शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस आवश्यक पूछताछ कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार किया. वही गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस पीरनगरा के केहर मंडल टोला निवासी ललन मंडल के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शराबी युवक के हरकत से तंग आकर उक्त युवक के पत्नी ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को सूचना दिया था. डुमरी घाट निवासी वाल्मीकि शर्मा के पुत्र विश्वकर्मा शर्मा को शराब पीकर मारपीट करने के दौरान बेलदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया. उक्त युवक शराब पीकर एक व्यक्ति के यहां बकाया रुपया मांगने के लिए गया था. इसकी सूचना उसके परिजनों ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को दी. घटना की सूचना मिलते ही उक्त पदाधिकारी शराबी को गिरफ्तार कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब पीने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BASANT YADAV

BASANT YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >