अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो की मौत

अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो की मौत

प्रतिनिधि, खगड़िया

अलग-अलग जगहों पर डूबने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव स्थित राजेंद्र सरोवर में डूबने से सन्हौली निवासी शंकर यादव की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बुजुर्ग शंकर यादव राजेंद्र सरोवर में हाथ पैर धो रहा था. इसी दौरान डूब गया. एसडीआरएफ द्वारा शव को निकाला गया. ग्रामीणों ने गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया. घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह राजेंद्र सरोवर पहुंच कर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया. बताया जाता है कि शंकर यादव राजेंद्र सरोवर के समीप पेड़ के नीचे धुनी रमाकर बैठे रहते थे. बुधवार की शाम उनका निधन हो गया. इधर, मानसी के एकनिया वार्ड संख्या 9 निवासी शीतल सहनी के 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की डूबने से मौत हो गयी. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस शव को परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >