छठ महापर्व के अवसर पर दो दिवसीय नाटक का होगा आयोजन

छठ महापर्व के अवसर पर दो दिवसीय नाटक का होगा आयोजन

खगड़िया. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला स्थित नाट्यकला भवन में नाट्यकला परिषद की बैठक गुरुवार को हुई. नाट्यकला परिषद के सचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि सूर्योपासना का महापर्व छठ भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और सनातन परंपराओं की जीवंत उत्सव है. कहा कि इस वर्ष भी नवयुवक नाट्यकला परिषद द्वारा दो रात तक भव्य नाटक का मंचन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह पूर्व सरपंच देवनंदन प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया मक्खन साह ने की. मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राम बालक प्रसाद यादव, निर्देशक शशिभूषण शर्मा, सह-निर्देशक अर्जुन प्रसाद यादव, अध्यक्ष रघुवंश कुमार यादव, सह-कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, सहायक निर्देशक विजेन्द्र कुमार, शिक्षक संजीत कुमार, संतोष पासवान, ऋषिदेव यादव, विभूति कुमार ज्वाला, राणा यादव, जॉनशन, मनीष, सावन, गुलशन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >