दो शातिर चोर धराया

दो शातिर चोर धराया

खगड़िया. नगर थाना पुलिस ने चोरी में शामिल दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर के पास से चोरी की गयी समरसेबल पंप बरामद किया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना कांड संख्या 179/25 के अप्राथमिक अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के बबुआगंज निवासी मो आलम के पुत्र मो अफजल व गंगौर थाना क्षेत्र के लाभगांव निवासी सहदेव महतो के पुत्र उमेश महतो को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मो अफजल का आपराधिक इतिहास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >