खगड़िया से राजकिशोर की रिपोर्ट Khagaria News : मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथिक लाइन होटल के समीप एनएच–31 पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक और टेंपू की जोरदार टक्कर हो गयी. घटना सोमवार लगभग चार बजे शाम की बतायी जा रही है. इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की सूचना है, संख्या और भी बढ़ सकती है, वहीं कई अन्य भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सबसे पहले पुलिस को दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. मालूम हो कि विक्रमशिला पुल के टूट जाने के बाद इस मार्ग पर यात्री वाहनों का दबाव बढ़ गया है.
Khagaria News : ट्रक ने एक साथ पिकअप, स्कार्पियो व आटो में मारी ठोकर, छह की मौत

Khagaria News : ट्रक ने एक साथ पिकअप, स्कार्पियो व आटो में मारी ठोकर, छह की मौत
Copied link
मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथिक लाइन होटल के समीप एनएच–31 पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक और टेंपू की जोरदार टक्कर हो गयी.