ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

चौथम. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में एनडीए के नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें स्कूली छात्र एवं छात्राएं भी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा के दौरान एनडीए के कार्यकर्ता एवं छात्र व छात्राएं हाथों में झंडा बैनर लिए भारत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. तिरंगा यात्रा शिवाधीन महावीर उच्च विद्यालय चौथम से शुरुआत हुई. इसके बाद चौथम बाजार होते हुए करूआमोड़ चौक तक गया. यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार राय, पश्चिमी बोरने पंचायत की मुखिया भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनी देवी, भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज भारती, भाजपा नेता अंग्रेज कुमार, दया नंद मिश्रा, संजय कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >