मध्य विद्यालय सठमा कुर्बन में एमडीएम कालाबाजारी मामले में अब तक नहीं हुई कार्रवाई

प्रधानाध्यापक आध्या कुमार आलोक से स्पष्टीकरण की मांग की गयी,

बेलदौर. प्रखंड के मध्य विद्यालय सठमा कुर्बन में मध्यान्ह भोजन के कालाबाजारी चावल बरामदगी के एक पखवाड़े बाद भी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई नहीं हुई है. बीते 20 अप्रैल को मध्य विद्यालय सठमा कुर्बन के प्रधानाध्यापक द्वारा कालाबाजारी के नियत से सीएनजी पर एमडीएम का 5 क्विंटल चावल लोड करवाकर बिक्री करने के मामला उजागर हुआ था. जिसके बाद स्पष्टीकरण के नाम पर जांच की कारवाई फाइलों में दम तोड़ रही है. बेलदौर बीईओ मनोहर कुमार चौधरी ने बताया कि एमडीएम प्रभारी द्वारा मामले की पड़ताल कर जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सौंप दी गयी है. प्रधानाध्यापक आध्या कुमार आलोक से स्पष्टीकरण की मांग की गयी, मामले की अपडेट स्थिति की जानकारी नहीं है. उल्लेखनीय है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक मामले को लीपापोती करने में जुटे हैं. बताया जाता है कि प्रधानाध्यापक मुखिया के भाई हैं, क्षेत्र में दबदबा है. जिसके वजह से शिक्षा समिति को भरोसे में लेकर कालाबाजारी किया जा रहा था. अधिकारियों के चुप्पी से उनकी मंशा सफल होती भी नजर आ रही है, लेकिन पोषक क्षेत्र के अभिभावक सहित शिक्षा समिति के अध्यक्ष उक्त मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते एचएम के इस प्रयास को महज कारवाई से बचने का तिकड़म बता रहे हैं. हालांकि एमडीएम के 5 क्विंटल चावल कालाबाजारी कर उसे सीएनजी पर लोड करवाने का वीडीओ उक्त विद्यालय के शिक्षक द्वारा ही किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >