बाइक सवार दंपती सहित तीन जख्मी

बाइक पर सवार दो महिला सहित तीनों लोग जख्मी हो गये.

खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में परिसदन के समीप बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग जख्मी हो गये. घटना सोमवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी सावन देवी, देवरी नवटोलिया निवासी गौरव कुमार व उनकी पत्नी मौसम देवी बाइक पर सवार होकर बाजार दवा खरीदने जा रहा था. आरओबी पर चढ़ने के दौरान बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया. जिसके कारण बाइक पर सवार दो महिला सहित तीनों लोग जख्मी हो गये. जख्मी सावन देवी की स्थिति गंभीर थी. जिसके कारण सावन देवी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >